Amazon Layoff: दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल अमेजन इन दिनों राजस्व और मुनाफे में कमी से जूझ रही है। जिसके चलते कंपनी ने अपने 18,000 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। Amazon की CEO एंडी जेसी ने इस बात की पुष्टि अपने स्टाफ को भेजे एक नोट में की है। भारत में Amazon के लिए काम कर रहे कर्मचारियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
आपको बता दें कि अमेजन भारत में अपने लगभग 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। फिलहाल पूरी दुनिया में अमेजन के कॉरपोरेट वर्कफोर्स के साथ करीब 3 लाख से अधिक कर्मचारी जुड़े हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, Amazon की वैश्विक छंटनी की चपेट में अमेजन इंडिया के कर्मचारी भी शामिल हैं। भारत में कंपनी अपने 1 फीसदी वर्कफोर्स की छंटनी करेगा। भारत में ये ये छंटनी मौजूदा नौकरियों में कटौती का ही भाग है।
बताया जा रहा है कि भारत में इस जॉब कट से करीब 1000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। इस कटौती का सबसे ज्यादा असर Amazon के डिवाइसेस एंड सर्विसेज ग्रुप पर पड़ेगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेजन के इस यूनिट में कुल 2,000 कर्मचारियों को निकाला जाएगा। इस डिविजन से भारत में भी सबसे अधिक कर्मचारियों को निकाले जाने की बात सामने आई है।
Also Read: Weather Update: उत्तर भारत में लगातार जारी है ठंड का कहर, राजधानी में 1.8 डिग्री पहुंचा तापमान