इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai) :
बॉलीवुड के स्टाइलिश मैंन रणवीर सिंह अपने यूनिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अपने अतरंगी फैशन के चलते एक्टर कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। वैसे बता दें कि हाल ही में अपने न्यूड फोटोशूट करवाकर चर्चा में आए एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से न्यूड फोटोशूट करवा सकते हैं। दरअसल जानवरों के भले के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने रणवीर से गुजारिश की है कि वे उनके लेटेस्ट कैंपेन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाएं।
पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवा कर चर्चा में आए एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच सुनने में आया है कि पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट आॅफ एनिमल इंडिया ने रणवीर सिंह को अपने एक कैंपेन ‘ट्राय वीगन’ के लिए न्यूड फोटोशूट करवाने का न्यौता दिया है।
आपको बता दें कि पेटा इंडिया ने रणवीर सिंह को एक पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने रणवीर से वीगनाइज्म प्रोमोट करने की गुजारिश की है। इसके अलावा इस पत्र में इस कैंपेन से जुड़े बाकी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने वीगन होने के फायदों पर बात की है। इस पत्र के जरिए पेटा इंडिया ने रणवीर से पूछा है कि क्या वे जानवरों के प्रति करुणा को बढ़ावा देने के लिए पेटा इंडिया की इस मुहिम का सपोर्ट करते हुए न्यूड फोटोशूट करवाएंगे? इस कैंपेन की टैगलाइन है, ‘सभी जानवरों के समान भाग होते हैं- शाकाहारी बनने का प्रयास करें’
इस लेटेस्ट कैंपेन के लिए रणवीर सिंह को अप्रोच करने के बारे में पेटा इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट आॅफ सेलिब्रिटी एंड पब्लिक रिलेशंस सचिन बंगेरा ने कहा, ‘इंसानों की तरह जानवर भी मांस, खून और हड्डियों से बने हैं। उनके पास भी इमोशंस है और उनकी भी अपनी एक पर्सनालिटी है। वे भी दर्द महसूस कर सकते हैं और अपने परिवारों के साथ रहना चाहते हैं। वे मरना नहीं चाहते। उनके प्रति करुणा के भाव को बढ़ावा देने के लिए हमने रणवीर से हमारे साथ इस कैंपेन में जुड़ने की गुजारिश की है। हमें लगता है कि वे इस कैंपेन के लिए परफेक्ट कैंडिडेट हैं।
बता दें कि अगर रणवीर इस कैंपेन के एंबेसडर बनते हैं तो वे भी अनुष्का शर्मा, कार्तिक आर्यन, नताली पोर्टमैन और कुछ अन्य सेलिब्रिटीज की तरह वेजिटेरियन हो जाएंगे। ये सभी सेलिब्रिटीज भी पेटा इंडिया के लिए टीम अप कर चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही रिलीज होने वाली रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : काजोल बर्थडे: अब तक 6 फिल्म फेयर और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी है अभिनेत्री
ये भी पढ़े : सलमान खान जल्द ही सनी देओल की हिट फिल्म के रीमेक में आएंगे नजर, जानें डिटेल्स
ये भी पढ़े : हर घर तिरंगा एंथम में नजर आए अमिताभ बच्चन और प्रभास जैसे स्टार्स, सेलेबस का दिखा अलग अंदाज
ये भी पढ़े : ‘क्रिमिनल जस्टिस-3’ का टीजर आउट, फिर से देखने को मिलेगा पकंज त्रिपाठी का दमदार अंदाज