होम / पति केएल राहुल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए अथिया शेट्टी

पति केएल राहुल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए अथिया शेट्टी

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : January 31, 2023, 12:31 pm IST

इंडिया न्यूज़,दिल्ली (Athiya Shetty- KL Rahul Spotted after dinner date)बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी बीते दिनों 23 जनवरी को हुई है। शादी के कुछ देर बाद ही दोनों पैपराजी के सामने फोटो क्लिक करवाए थे, लेकिन अब शादी के बाद पहली बार हाल ही मे सोशल मीडिया पर दोनों की एक नई वीडियो तेजी से वायल हो रही है। जिसे सोशल मीडिया फैंन काफी पसंद कर रहे है, इस वायरल मे अथिया और केएल डिनर डेट करके निकलते नजर आ रहे है। वहीं फैंस एक्ट्रेस के चेहरे पर आए ग्लो की तारीफ कर रहे हैं।

पैपराजी द्वारा शेयर इस सोशल मीडिया वायरल वीडियो में अथिया शेट्टी हाथों में मेंहदी लगाए शादी की अंगूठी पहने कैजुअल लुक में फ्लेयर्ड डेनिम्स के साथ डार्क ब्लू प्रिंटेड शर्ट मे नजर आ रही है, वहीं राहुल डेनिम और वाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रहे है। जिसको देख सोशल मीडिया युर्जस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है बता दें, जल्द ही मुंबई में अपने दोस्तों के लिए अथिया और केएल राहुल एक वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसकी जानकारी अथिया के पिता बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने दिया है।

Also Read: राष्ट्रपति मुर्मू का बजट से पहले भाषण, कहा- 9 साल में कई सकरात्मक परिवर्तन

लेटेस्ट खबरें