होम / एक्टिंग करियर में देखने पड़े कई कॉन्ट्रोवर्शियल फेज़, 67 साल के हुए अन्नू कपूर

एक्टिंग करियर में देखने पड़े कई कॉन्ट्रोवर्शियल फेज़, 67 साल के हुए अन्नू कपूर

Gurpreet KC • LAST UPDATED : February 20, 2023, 1:58 pm IST

इंडिया न्यूज़: (Annu Kapoor’s 67th birthday) अन्नू कपूर… नाम ही काफी है। उनके नाम के आगे किसी और शब्द के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। टीवी शो ‘अंताक्षरी’ से अपनी पहचान बनाने वाले अन्नू कपूर का आज जन्मदिन है। ये ऐसा म्यूजिकल शो है जो कभी 90 दशक के बच्चों को फेवरेट हुआ करता था। अन्नू कपूर को लोग उनकी शायरी, गानों के साथ-साथ उनकी एक्टिंग के लिए भी जानते हैं लेकिन इसी के साथ उनकी लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल भी रही है।

  • बॉलिवुड एक्टर अन्नू कपूर का 67वां जन्मदिन
  • म्यूजिकल शो ‘अंताक्षरी’ के होस्ट रहे हैं अन्नू कपूर
  • अन्नू कपूर की लाइफ में आए कई कॉन्ट्रोवर्शियल मोड़

अन्नू कपूर जिन्हें उमदा एक्टर के रूप में देखा जाता है। वो आज सभी के चहीते अभिनेता हैं। उनका एक्टर अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को भोपाल में हुआ। वहीं करियर की शुरुआत उन्होंने 983 में फिल्म ‘मंडी’ से की थी। इसके बाद एक से एक फिल्म में उनका किरदार लोगों को मन को छू गया। इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब उनके किरदार को लेकर बॉलिवुड गलियारों में चर्चाएं होने लगीं। वो चर्चाएं क्या थीं? चलिए जानते हैं…

‘अंताक्षरी’ से मिली अलग पहचान

अन्नू कपूर हमेशा ही एक शानदार एक्टर रहे हैं। उन्होंने सिर्फ 23 साल के होने के बावजूद 70 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। दरअसल ये किस्सा है एनएसडी का जब वो एक्टिंग करना सीख ही रहे थे। उस समय एक प्ले में उन्होंने इतनी कम उम्र होने के बावजूद एक बूढ़े आदमी का रोल किया और वाह-वाही भी बटोरी। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त थी कि जाने माने फिल्ममेकर श्याम बेनेगल उनके कायल हो गए। इसके बाद श्याम बेनेगल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘मंडी’ में उन्हें रोल दिया। बस फिर क्या था, इसके बाद अन्नू कपूर बुलंदियों पर पहुंच गए। वैसे तो कपूर साहब ने काफी फिल्में कि लेकिन उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिल पाया। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा टीवी पर आने वाला म्यूजिकल शो उनके लिए जबरदस्त रहा। जबरदस्त इसलिए क्योंकि इस शो के बाद अन्नू कपूर को एक नई पहचान मिली। बच्चा-बच्चा इस शो को देखना चाहता था।

क्या वाकई प्रियंका ने किया था रिजेक्ट?

ये किस्सा प्रियंका चोपड़ा की मूवी ‘सात खून माफ’ का है, जब प्रियंका ने अन्नू कपूर के साथ इंटीमेंट सीन करने से इनकार कर दिया था। दरअसल फिल्म में अन्नू उनके सात पतियों में से एक पति का किरदार कर रहे थे। दोनों को साथ में एक इंटीमेंट सीन करना था, इस सीन को करने से प्रियंका ने मना कर दिया था। जिसे लेकर अन्नू कपूर की तरफ से जवाब भी आया। उनके मुताबिक, वो दूसरे एक्टर्स की तरह स्मार्ट और हैंडसम नहीं हैं, न ही वो कोई बड़े हीरो हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर वो अच्छे दिखते तो शायद प्रियंका सीन करने से इनकार नहीं करतीं। हालांकि, ये कॉन्ट्रोवर्सी काफी समय तक चली थी।

 

वेबसीरीज में 65 की उम्र में ‘बोल्ड’ सीन

साल 2020 में पीरियड ड्रामा सीरीज पौरषपुर आई। सीरीज ऑल्ट बालाजी और जी5 पर रिलीज हुई लेकिन रिलीज होते ही विवादों में आ गई। विवाद ये था कि सीरीज में अन्नू कपूर 65 साल के होते हुए भी बोल्ड सीन करते दिखे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होने लगीं। तरह-तरह की बातें भी सुनी गई। ऐसा भी कहा गया कि कपूर साहब ने अपने करियर में कभी इतने बोल्ड नहीं किए लेकिन 65 साल की उम्र में एक वेब सीरीज के लिए ऐसी क्या जरूरत पड़ी थी।

 

Also Read: क्या ‘कांतारा 2’ में नजर आएंगे रजनीकांत ? 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Viral News: क्यों शर्मिंदा हुई दिल्ली की ये महिला फिटनेस कोच? लोगों ने नफरती बातों से भरा कमेंट बॉक्स- Indianews
Side Effects of Coconut Oil: चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से हो सकते है यह खतरनाक नुकसान, जानें इसके साइड-इफेक्ट्स -Indianews
Sunil Chhetri Announces Retirement: कैप्टन फैंटास्टिक के नाम हैं ये बड़ी उपलब्धियां-Indianews
Vastu Tips: पर्स में इन चीजों के रखने से जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी, मां लक्ष्मी की होती है कृपा -Indianews
Breast Tax: स्तन ढकने के लिए देना पड़ता था टैक्स, यह कहानी कर देगी आपके रोंगटे खड़े-Indianews
Hanuman Ji: इन राशियों पर बरसती है हनुमान जी कृपा, इन भाग्यशाली लोगों का देते हैं हमेशा साथ -Indianews
Swati Maliwal: क्या आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले को दबाने की कोशिश की?, जानें लोगों की राय-Indianews
ADVERTISEMENT