होम / कौन था बादशाह का पहला प्यार? जिसने तोड़ दिया था डीजे वाले बाबू का दिल

कौन था बादशाह का पहला प्यार? जिसने तोड़ दिया था डीजे वाले बाबू का दिल

Swati Singh • LAST UPDATED : November 19, 2022, 3:57 pm IST

संबंधित खबरें

डीजे वाले बाबू बादशाह का आज जन्मदिन है, मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह के गाने हर पार्टी की जान होते है. वहीं चलिए आज के दिन बादशाह के बारे में कुछ अहम बाते बताते है. बता दें कि अपनी गायकी के दम पर अलग पहचान बनाने वाले बादशाह की जिंदगी काफी दिलचस्प रही है. बादशाह उर्फ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया का जन्म दिल्ली में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत यो यो हनी सिंह के साथ की थी। हालांकि, बाद में दोनों की राहें अलग हो गईं थी. फिर बादशाह ने अकेले के दम पर अपनी पहचान बनाई थी। बादशाह अपनी सिंगिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक बार उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था।

बादशाह का पहला प्यारा

एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने अपनी पहली मोहब्बत का जिक्र किया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी एक अधूरी प्रेम कहानी से भी पर्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि जब वह पांचवी क्लास में थे, तब उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। हालांकि, वो वह कोई सीरियस प्यार नहीं था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक और लड़की की एंट्री हुई थी। बादशाह उस लड़की के प्यार में इतने पागल थे,की कभी अलग होने का सोचा नहीं था. लेकिन बादशाह का करियर इस प्रेम कहानी के बीच में आ गया था। लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड को उनका गाना-बजाना पसंद नहीं आया। जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और अलग हो गए। बता दें कि बादशाह ने साल 2015 में जैस्मिन संग शादी कर ली थी और 2017 में दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बने। हालांकि, साल 2019 में दोनों के बीच अलगाव की खबरें सामने आने लगी। वहीं, 2020 में दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आईं। हालांकि, कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि रैपर की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बादशाह का नाम पंजाबी एक्ट्रेस की ईशा रिखी से भी जोड़ा था।

बुलंदी तक पहुंचे बादशाह

साल 2006 में बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत हनी सिंह के साथ उनके हिपहॉप ग्रुप से की थी। फिर साल 2012 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। इसके बाद बादशाह ने हरियाणवी सॉन्ग ‘कर गई चुल’ रिलीज किया था। जो फैंस को काफी पसंद आया था. जिसके बाद में यह गाना फिल्म ‘कपूर एंड संस’ में इस्तेमाल भी किया गया। वही साल 2015 में बादशाह पंजाबी हिपहॉप सिंगल ‘डीजे वाले बाबू’ लेकर आए। यह गाना जबरदस्त तरीके से हिट हुआ। और बादशाह को एक मुकाम मिला. 2018 में बादशाह ने अपना पहला एलबम ‘ऑरिजनल नेवर एंड्स’ (O.N.E.) रिलीज किया। .यही नहीं बादशाह ने पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड को कई बेहतरीन पार्टी सॉन्ग भी दिए।

बादशाह की नेटवर्थ कितनी है

बादशाह के लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह काफी आलीशान जिंदगी जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह का दिल्ली में अपना घर हैं, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई गई है। बादशाह लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।

 

लेटेस्ट खबरें