होम / Bigg Boss 16 Contestant List : इंतज़ार खत्म बिग बॉस सीजन 16 में नजर आएंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जाने पूरी लिस्ट

Bigg Boss 16 Contestant List : इंतज़ार खत्म बिग बॉस सीजन 16 में नजर आएंगे ये 14 कंटेस्टेंट्स, जाने पूरी लिस्ट

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 1, 2022, 1:38 pm IST

संबंधित खबरें

(इंडिया न्यूज़, These 14 contestants will be seen in Bigg Boss season 16, know the complete list): लम्बे अरसे के बाद सलमान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 शुभारंभ होने जा रहा है। इंतजार खत्म! फैंस काफी दिनों से शो के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक थे। शो शुरू होने में बस कुछ समय बाकी है और फैंस इस शो के पहले एपिसोड को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे है।

काफी समय से फैंस ये जानने के लिए बेताब थे कि आखिर शो में कौन- कौन कंटेस्टेंट्स आने वाले है। वहीं आज हम आपको बताएंगे कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स घर में कैद होंगे।

सलमान खान के शो के पहले कंटेस्टेंट सिंगर अब्दुल रोजिक हैं जिनके चर्चे हर तरफ हैं। अब्दुल राजिक के सलमान खान खुद फैंस हैं और उनके नाम का ऐलान एक्टर ने खुद किया था।

मान्या सिंह फेमिना मिस इंडिया रनर अप रह चुकी हैं और वो अब बिग बॉस के घर एंट्री करने जा रही हैं। वहीं शो में वो ग्लैमरस का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।

‘बिग बॉस’ में भोजपुरी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा की एंट्री होने जा रही हैं जिन्हें देखने के लिए हाई बज बना हुआ हैं।

निम्रत कौर अहलूवालिया छोटे पर्दे का बड़ा चेहरा हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और अब खबर है कि वो सलमान खान के घर आने वाली है।

साजिद खान बिग बॉस 16 में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें, वो फिल्म इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं और पहली बार वो इस शो में आने के लिए तैयार है।

टीना दत्ता को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और अब कहा जा रहा कि वो बिग-बॉस के घर में कैद होने वाली हैं।

शालिन भनोट एक टीवी एक्टर है जो कि सबसे पहले रियलिटी शो रोडीज में नजर आए थे। इसके बाद वो नच बलिये 4 में दिखे और इस शो के विजेता बनें। वहीं अब वो सलमान खान के शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

अंकित गुप्ता टीवी के जाने-माने एक्टर हैं। वो उडारियां से लाखों लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई थी। अंकित गुप्ता की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और उम्मीद है कि उनकी भी शो में एंट्री होने वाली है।

गोरी नागोरी राजस्थान की बेहतरीन डांसर हैं। उनके डांस के लोग दीवाने हैं। गोरी नागोरी के स्टेज शो देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ जाती हैं और अब वो पहली बार ‘बिग बॉस’ में नजर आने वाली हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी की पॉपुलैरिटी काफी शानदार हैं। प्रियंका चाहर चौधरी ने उडारियां में तेजो का किरदार निभाया था जिसके बाद वो छा गई और अब खबर है कि वो ‘बिग-बॉस’ में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

सुम्बुल तौकीर खान स्टार प्लस के टीवी शो इमली में नजर आई थी। इस नाटक में उनको काफी पसंद किया गया और अब वो एक बार फिर प्यार लुटने के लिए तैयार है।

गौतम सिंह विग एक मॉडल हैं और वो साथिया जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। गौतम सिंह विग को फैंस काफी पसंद करते हैं और अब वो ‘बिग-बॉस’ में धमाल मचाने के लिए तैयार है।

श्रीजिता डे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वो टीवी सीरीयल उतरन में नजर आई थी जिसमें उन्होंने मुक्ता का रोल अदा किया था। इस सीरीयल के बाद वो छा गई और अब वो एक बार फिर तहलका मचाने वाली हैं।

शिव ठाकरे को आखिर कौन नहीं जानता, जो बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रहे चुके हैं और अब वो ‘बिग-बॉस हिंदी’ में आने के लिए रेडी हैं।

वहीं अब देखना है कि शो में कैसे टास्क होते हैं क्योंकि इस बार बिग-बॉस खुद खेलेगा गेम। आपको बता दें, आज से ये शो रात 9.30 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर आएगा जिसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi & Meloni: पीएम मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से की बात, जी-7 सम्मेलन के निमंत्रण के लिए दिया धन्यवाद- Indianews
Govinda ने भांजे के साथ खत्म किया 8 साल पुराना झगड़ा, कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी में हुए शामिल- Indianews
Top 5 Lucky Zodiac Sign: 25 अप्रैल के दिन शुभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा लाभ ही लाभ- Indianews
Jhadu Vastu tips: इस दिन झाड़ू खरीदने से भाग्य लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानें कब खरीदना होता है शुभ- Indianews
AC Cost: घर में लगवाना चहाते हैं AC तो जान लें यह जरूरी बात, कैसे होगी बचत? जानें यहां- Indianews
Infinix Note 40 Pro Plus 5G: इस खास फीचर वाले 5G फोन की बिक्री हो चुकी है शुरू, खरीदें मात्र 22,999 रुपये में-Indianews
बिना परीक्षा के नागरिक उड्डयन मंत्रालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 746000 सैलरी पाएं- Indianews
ADVERTISEMENT