होम / कृष्णा राज बंगले में Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी का धूमधाम से होगा स्वागत, तैयारियां हुई शुरु

कृष्णा राज बंगले में Alia Bhatt-Ranbir Kapoor की बेटी का धूमधाम से होगा स्वागत, तैयारियां हुई शुरु

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 9, 2022, 10:05 pm IST

संबंधित खबरें

Alia and Ranbir Daughter: बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। बता दें कि आलिया ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। हालांकि, अभी तक मम्मी आलिया और कपूर परिवार की लिटिल प्रिंसेस की कोई फोटो सामने नहीं आई हैं, लेकिन उनसे जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि आलिया अभी अस्पताल में हैं। वो कब डिस्चार्ज होंगी, इसके बारे में तो कोई खबर नहीं है, लेकिन कपूर परिवार बेबी का स्वागत कैसे करेगा इसकी खबरें सामने आ रहीं हैं।

कृष्णा राज बंगले में होगा आलिया-रणबीर की बेटी का स्वागत

जानकारी के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी का स्वागत पुश्तैनी घर कृष्णा राज बंगले में होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। नीतू कपूर, रणबीर और आलिया अपनी बेटी के साथ नए कृष्णा राज बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं। बता दें के पिछले दो साल से इस बंगले में रेनोवेट का काम किया जा रहा है।

8 मंजिल का है कृष्णा राज बंगला

आपको बता दें कि ये वही बंगला है जहां ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हुई थी। ये बंगला साल 1946 से कपूर परिवार के पास है। इस बंगलें में 8 मंजिला इमारत है। एक मंजिल पर नीतू कपूर का निजी आवास होगा। तो वहीं दूसरी मंजिल रणबीर, आलिया के लिए बनवाया गया है। एक पूरी फ्लोर नए बेबी के लिए रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगलें की चौथी मंजिल को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए रखा गया है।

इस बंगले की है कईं खासियतें

बताया जा रहा है कि बाकी के फ्लोर पर दूसरी सुविधाएं भी शामिल होंगी। खबरों के अनुसार यहां, स्विमिंग पूल और ऑफिस के लिए एक अलग से फ्लोर तैयार किया गया है। 3 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस बंगले में राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा कपूर और सभी बच्चों के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

क्या आप शेयर करते है मौसमी चटर्जी संग अपना जन्मदिन? जानिए कैसा रहेगा आपका अगला एक साल
US Sanctions: अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह-Indianews
SRH के खिलाफ किंग कोहली के प्रदर्शन से निराश हुए गावस्कर की फैंस ने लगाई क्लास, जानें किसने क्या कहा-Indianews
Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर फिटनेस ट्रेनर ने बताया, गर्मी में खुद की एनर्जी मेंटेन रखने का तरीका – Indianews
चेहरे के बालों को लेकर ट्रोल होने पर कक्षा 10 की टॉपर Prachi Nigam का रिएक्शन, कही ये बात -Indianews
Orry ने किया अपने ‘अजीब काम’ का खुलासा, फेमस होने से पहले करते थे ये काम -Indianews
रुस्लान प्रीमियर में भांजी पर प्यार लुटाते दिखें Salman Khan, परिवार के साथ खिंचवाई तस्वीरें -Indianews
ADVERTISEMENT