Kamaal R Khan Tweet:- कमाल राशिद खान उर्फ केआरके इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें, केआरके को अभी हाल ही में मुंबई पुलिस ने एक पुराने ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से उनके फैंस ट्विटर पर इंसाफ की मांग कर रहे थे। इस मामले के अलावा केआरके पर एक और केस दर्ज हुआ था। इसी के साथ केआरके के बेटे ने भी अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स का नाम लिखकर मदद मांगी थी। इन सब के बाद अब केआरके जेल से बाहर आ गए है। अब केआरके ने बाहर आते ही एक ट्वीट किया हैं, जिसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही हैं।
आपको बता दें, इस बार केआरके आर-पार की लड़ाई का इरादा लेकर सोशल मीडिया पर उतरे हैं। ये कुछ और नहीं बल्कि सीधा एलान-ए-जंग है। केआरके ने रविवार यानी आज सुबह-सुबह एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं बदला लेने के लिए वापिस आ गया हूं।”
I am back for my vengeance.😡
— KRK (@kamaalrkhan) September 11, 2022
उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई कह रहा है ‘टाइगर इज बैक’ तो किसी यूज़र ने कहा, ‘भाई रिव्यू दे दे जल्दी से’। सोशल मीडिया पर अपने बेलगाम रवैए के लिए पॉपुलर केआरके इस बार काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं।
दरअसल, केआरके को दो अलग-अलग विवादित ट्वीट्स के लिए गिरफ्तार किया गया था। ये ट्वीट्स उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा से जुड़ा हुआ लिखा था। इसके अलावा छेड़छाड़ के मामले में भी वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई लोगों का ये भी मानना है कि केआरके को रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को हिट करवाने के लिए भी गिरफ्तार करावाया गया था। क्योंकि केआरके जेल से बाहर होते तो वो रणबीर और आलिया की फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते थे।
ये भी पढ़ें:- Jubin Nautiyal की गिरफ्तारी की मांग पर सामने आया अब ये रिएक्शन