होम / अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद पहली बार मैगज़ीन में किया काम, पजामा और बाथरोब पहने कवर पेज पर आए नज़र

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद पहली बार मैगज़ीन में किया काम, पजामा और बाथरोब पहने कवर पेज पर आए नज़र

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : February 1, 2023, 9:51 pm IST

संबंधित खबरें

Athiya Shetty and KL Rahul Magazine Cover Photoshoot: हाल ही में शादी रचाई बॉलीवुड कपल आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) ने एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। बता दें कि इस दौरान इस जोड़ी ने पाजामा और बाथरोब पहन रखा है। आथिया शेट्टी और केएल राहुल अपनी शादी में काफी डिजाइनर आउटफिट पहने नज़र आए हैं। अब दोनों ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इसमें दोनों को बाथरूम लुक में देखा जा सकता है। देखें तस्वीरें…

आथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी को लिए थे सात फेरे

आपको बता दें कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी को शादी रचाई थी। अब दोनों ने एक मैगजीन के कवर शूट के लिए फोटोशूट किया है। अब आथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो शेयर की है। खबर है कि दोनों ने शादी से पहले यह फोटोशूट करवा लिया था। यह उनका शादी के बाद का रिलीज़ हुआ पहला कवर फोटो है।

शेयर की गईं फोटोज़ में ये कपल पजामा और बाथरोब पहने नज़र आ रहा हैं। इसके पहले शादी के बाद आथिया शेट्टी को एक जगह स्पॉट किया गया था, जहां वो कैज्यूल लुक के साथ हल्के मेकअप में नज़र आईं थी।

आथिया शेट्टी ने लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो की शेयर

इस लेटेस्ट फोटोशूट की फोटो की बात करें तो आथिया शेट्टी काफी हॉट लग रहीं है। उन्होंने ग्रीन चेकर्स पजामा और व्हाइट बाथरोब पहन रखा है। बता दें कि इस कपल ने वोग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है, जो डिजिटल फोटोशूट है। आथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहें हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट कर रखा था। शादी के अवसर पर दोनों काफी मस्ती करते नज़र आए।

इस कपल की सोच एक जैसी

शादी की कईं तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आथिया शेट्टी ने अपनी शादी पर एंब्रॉयडरी पिंक लहंगा पहन रखा था। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा था कि दोनों खंडाला वाले घर पर शादी करना चाहते थे। दोनों प्राइवेट व्यक्ति हैं और दोनों एक जैसा सोचते हैं।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT