होम / Annu Kapoor हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, बैंक का अधिकारी बन की लाखों की लूट

Annu Kapoor हुए ऑनलाइन ठगी का शिकार, बैंक का अधिकारी बन की लाखों की लूट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 1, 2022, 9:20 pm IST

संबंधित खबरें

Annu Kapoor Online Fraud: – दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही में अन्नू कपूर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं। आज कल हर चीज ऑनलाइन होने की वजह से बहुत से काम आसानी से हो जाते हैं। हालांकि, कई बार ये बढ़ती टेक्नॉलोजी लोगों के लिए मुसीबत भी बन जाती है। कुछ समय से सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि मशहूर हस्तियां भी ऑनलाइन मुश्किल में फंस रहे है। अब इसी लिस्ट में अन्नू कपूर का भी नाम जुड़ गया है।

अन्नू कपूर के अकाउंट से निकले 4 लाख रुपये

आपको बता दें, हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया गया कि अन्नू कपूर को करीब 4 लाख 36 हजार रुपये का चूना लगाया गया है। एक अज्ञात शख्स ने प्रमुख प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन दिग्गज एक्टर से केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने उनसे लाखों की ठगी की है। हालांकि, अन्नू कपूर ने तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

अन्नू की इतनी ठग राशि हुई वापिस

वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस केस में बिना कोई देरी किए कार्रवाई की है। इसका नतीजा ये हुआ है कि इस वजह से अन्नू कपूर को ठगी गई राशि में 3 लाख 8 हजार रुपये वापस मिल गए हैं। अब ओशिवारा पुलिस के अधिकारी ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर को गुरुवार को बैंक के कर्मचारी की तरफ से कॉल किया गया था, जिसने उनसे केवाईसी अपडेट करने के लिए कहा था।

इस तरह से हुई अन्नू कपूर के साथ ठगी

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया, “अन्नू कपूर ने केवाईसी अपडेट करने के लिए शख्स के साथ अपनी बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड यानी OTP शेयर किया था। इसके कुछ देर बाद ही एक्टर के अकाउंट से 2 बार 2 बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर हो गए। हालांकि, बैंक की तरफ से अन्नू कपूर को तुरंत इन ट्रांजेशक्शन्स के बारे में जानकारी दे दी गई। साथ ही बताया कि उनके अकाउंट से छेड़छाड़ हुई है।”

 

ये भी पढे़:- Raj Kundra ने CBI को लिखा लेटर, जबरदस्ती केस में फंसाने का किया दावा – India News

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT