होम / बिहार में पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

बिहार में पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

Harpreet Singh • LAST UPDATED : September 5, 2021, 8:04 am IST

टीम को घेरकर लाठी, डंडे व तलवार के किया हमला
इंडिया न्यूज, बिहार:
बिहार के वैशाली जिले में पुलिस टीम पर शनिवार देर रात कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कई पुलिस वालों के घायल होने की सूचना है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस टीम को घेर लिया व उनपर लाठी-डंडे व अन्य घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में पुलिस टीम एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी, उसी समय दर्जनों लोगों ने पुलिस कर्मियों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमलावर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने मौका संभालते हुए घायल साथियों के साथ गांव से बाहर आ गई और गांव को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए स्थिति को हाथ से नहीं निकलने दिया और मारपीट के जिस आरोपी को पकड़ने के लिए गांव में दबिश दी थी उसे काबू कर लिया। वहीं पुलिस टीम पर हमले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी पूनम भारी गांव पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया। जिसके बाद पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। हालांकि कितने लोगों को पकड़ा गया है इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।

लेटेस्ट खबरें