होम / Clashes Between Two Groups, 2 Injured : मामूली विवाद में दो गुटों में हुई झड़प, 2 घायल

Clashes Between Two Groups, 2 Injured : मामूली विवाद में दो गुटों में हुई झड़प, 2 घायल

Umesh Kumar Sharma • LAST UPDATED : February 21, 2022, 6:40 pm IST

इंडिया न्यूज, जहानाबाद ।

Clashes Between Two Groups, 2 Injured : मामूली बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों गुटों में झड़प हो गई। जिससे दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद में सोमवार की दोपहर दो गुटों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। मखदुमपुर थाना के सामने की सड़क कुछ देर के लिए रणक्षेत्र बन गया था।

Clashes Between Two Groups, 2 Injured
Clashes Between Two Groups, 2 Injured

दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसाए गए। इसमें 2 युवक घायल हो गए। घटना में कई वाहनों के शीशे टूट गए। इस घटना को लेकर लगभग 1 घंटे के लिए नवाबगंज-मखदुमपुर सड़क जाम हो गया। वहीं दूसरी ओर इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या था पूरा मामला (Clashes Between Two Groups, 2 Injured )

इस मामले में घायल विकास कुमार ने बताया कि रविवार की शाम सरैया गांव के कुछ लोग मखदुमपुर बाजार आए हुए थे। तभी दो बाइक आपस में टकरा गई। इसी बात को लेकर बाइक सवार आपस में उलझ गए। कहासुनी के बाद रात को सरैया के युवक अपने घर चले गए। फिर आज दोपहर आरोपी मखदुमपुर बाजार पहुंचे और विकास कुमार एवं उसके साथियों को खोजकर उसके साथ मारपीट की।

Clashes Between Two Groups, 2 Injured
Clashes Between Two Groups, 2 Injured

इसके बाद उसके परिजन गांव से आए युवकों को खदेड़ दिया। इसके थोड़ी देर बाद से दोनों ओर से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना में विकास की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि कुछ लोगों में मामूली विवाद हुई थी। इसी को लेकर रोड़े बाजी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : UP Politics: शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे ओवैसी व राजभर, यूपी चुनाव के लिए छोटे दलों के गठबंधन की उम्मीद

Connect With Us:-  Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

J&K Avalanche: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन, कई लोग घायल
Arvind Kejriwal Arrest: सीएम केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में महारैली का आयोजन, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल, देखें लिस्ट
IPL 2024: ‘साक्षी भाभी के बाद, मैं ही अकेला शख्स हूं…, रवींद्र जड़ेजा ने मंच पर धोनी से किया मजाक
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद, चंद्रशेखर को है आज़म ख़ान की चिंता, सरकार से की ये मांग
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का बड़ा वादा, सत्ता में आने पर महिलाओं को सरकारी नौकरियों में देगें 50 प्रतिशत आरक्षण
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को एक और झटका, शिवराज पाटिल चाकुरकर की बहू बीजेपी में होंगी शामिल
K Padmarajan: 238 बार चुनाव में मिली हार, इलेक्शन किंग से दुनिया में मशुहार, लोकसभा 2024 चुनाव में यहां से लड़ने की तैयारी
ADVERTISEMENT