होम / Bihar Board 12th Result 2022 Live: बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे जारी, इस तरह चेक करें

Bihar Board 12th Result 2022 Live: बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के नतीजे जारी, इस तरह चेक करें

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 16, 2022, 5:42 pm IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2022

इंडिया न्यूज़, पटना। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए राज्य के 13,45,939 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। बता दें कि इस बारे में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ये जानकारी दी थी कि 16 मार्च 2022 को दोपहर 3 बजे कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट घोषित किया।

BSEB Bihar Board 12th Result 2022
BSEB Bihar Board 12th Result 2022

Also Read : CA Foundation Exam Latest Update: सीए फाउंडेशन एग्जाम लेटेस्ट अपडेट

साइंस, आर्ट और कामर्स में किसने मारी बाजी : बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2022 से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 3 मार्च को जारी कर दी गई थी और छात्रों को 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। बिहार बोर्ड ने 26 फरवरी को कक्षा 12वीं के परिणाम के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सभी छात्र बीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Also Read: Holi Wishes Message in Haryanvi 2022 होली के सुभ मौके पै दुस्मणी भुला कै मणाओ खुसियां का त्योहार

इन्हें मिलेगा एक और मौका : एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र- छात्राओं को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। वहीं दो से अधिक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT