होम / बिहार पुलिस अकादमी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्ती, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार पुलिस अकादमी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्ती, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Joni Daksh • LAST UPDATED : August 18, 2022, 12:09 am IST

इंडिया न्यूज, बिहार,Bihar Police Academy Recruitment for various posts, know the complete process here: पुलिस अकादमी में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर नालंदा के किंडर गार्डेन में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक या शिक्षिका के पदों पर भर्ती निकलीं है। ये भर्ती 9 माह के लिए होगी। पदों की संख्या 2 है। ये भर्तियां अस्थाई आधार पर होगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

योग्यता – ग्रेजुएशन व बीएड / डीएलएड

उम्र – 21 वर्ष से 30 वर्ष। आयु की गणना 1 सितंबर 2022 से की जाएगी।

इंटरव्यू से होगा चयन

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए अपने सभी कागजात लेकर 1 सितंबर 2022 को सुबह 10.30 बजे बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के प्रशासनिक भवन पहुंचें।

नोटिस में कहा गया है कि यह पूर्ण अस्थायी नियोजन है। कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं करने पर चयन कमिटी की सिफारिश पर व्यक्ति को कभी भी सेवा से हटाया जा सकता है। 10 हजार रुपये सैलरी के अलावा कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

 

Read More: एम्स नागपुर में फैकल्टी के पदों पर निकलीं भर्ती, 26 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख, जल्द करें आवेदन

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें