होम / TCL ने लॉन्च किया पॉप-अप Camera वाला 85-इंच का Smart TV

TCL ने लॉन्च किया पॉप-अप Camera वाला 85-इंच का Smart TV

Sameer Saini • LAST UPDATED : September 9, 2021, 7:34 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

चीन की प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, TCL ने अपने स्मार्ट टीवी का पहला बैच दुनिया के सामने रखा था। जिसमें ये पता चला था। कि ये बिल्ट-इन गूगल टीवी की सुविधा से लैस हैं।

TCL X9 mini-LED TV का डिस्प्ले 

ये स्मार्ट टीवी 85-इंच की अल्ट्रा-थिन मिनी-एलईडी स्क्रीन से लैस है। बिल्ट-इन गूगल टीवी के साथ आप 8K के रेसोल्यूशन का मजा उठा सकेंगे। साथ ही, ये टीवी मिनी-एलईडी बैकलाइट का इस्तेमाल करता है और कलर आउटपुट को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसे QLED तकनीक भी दी है। दो HDMI 2.1 पोर्ट्स और eARC सपोर्ट के साथ TCL का ये स्मार्ट टीवी कई रिफ्रेश रेट्स को बराबर से सपोर्ट करता है।

Read more :- Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी Mi 11 Lite 5G NE

Sound and Camera के फीचर

TCL X9 mini-LED TV ऑन्क्यो-ट्यून्ड ड्राइवर्स के साथ एक अलग 5.1.2 साउन्डबार के साथ आता है। ये साउन्डबार टीवी स्टैन्ड में ही फिट किया गया है। इस पैकेज में एक सबवूफर भी शामिल है। अगर आप अपने टीवी पर गूगल डूओ के जरिए वीडियो कॉल्स करना चाहते हैं, तो इसमें एक पॉप-अप कैमरा की भी सुविधा है।

Read More :- OnePlus 9 5G पर धमाकेदार ऑफर

TCL के स्मार्ट टीवी की डिजाइन 

इस टीवी का पैनल एक अल्ट्रा-थिन फ्रेम पर माउंट किया गया है और ये फ्रेम OD-Zero तकनीक के साथ आता है जो मिनी-एलईडी बैकलाइट और एलसीडी डिस्प्ले लेयर के बीच की दूरी को बहुत कम कर देती है। कंपनी के हिसाब से यह OD-Zero तकनीक TCL के मिनी-एलईडी टेक को डिस्प्ले इंजीनियरिंग के इन-हाउस डेवलपमेंट और एक्स्पर्टीज से ऐसे मिलाती है कि टीवी की मोटाई में काफी कमी आ जाती है। सुरक्षा के लिए इस स्मार्ट टीवी के चारों तरफ बेजेल्स भी लगाए गया हैं जो इतने पतले हैं कि दिखते ही नहीं हैं।

Read More :- iPhone 13 लॉन्च का समय और लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए सारी जानकारी

TCL X9 mini-LED TV की कीमत 

TCL X9 mini-LED TV को आप $9,999 (7,37,851 रुपये) में खरीद सकते हैं। फिलहाल यह ग्लोबली लॉन्च नहीं किया गया है और केवल चीन में ही मिल रहा है। देखते हैं कि TCL इस शानदार स्मार्ट टीवी को भारत और दूसरे देशों में कब तक लॉन्च करता है।

लेटेस्ट खबरें

Mukhtar Ansari Death: माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, तबीयत खराब होने पर लाया गया था मेडिकल कॉलेज
Political Parties: राजनीतिक पार्टियां क्यों नहीं जारी करती एक बार में सारे उम्मीदवारों के नाम?
Viral Holi Girls: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, जानें क्या है जनता की राय
Tamil Nadu: चेन्नई में बार की छत गिरने से 3 की मौत, रिनोवेशन का चल रहा था काम
Tejas Mk1A: भारत का आकाश में झंड़ा बुलंद, लड़ाकू विमान तेजस Mk1A ने सफलतापूर्वक भरी उड़ान
Surya Grahan 2024: अप्रैल में इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों को रहना होगा सावधान
Lok Sabha Election 20224: लोकसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार, इन पांच राज्यों में जानें किस आधार पर वोट देंगे वोटर?
ADVERTISEMENT