होम / Redmi K50 Ultra लॉन्च की तारीख हुई कन्फर्म, जानिए लॉन्च से जुडी जानकारी और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K50 Ultra लॉन्च की तारीख हुई कन्फर्म, जानिए लॉन्च से जुडी जानकारी और स्पेसिफिकेशन्स

Mehak Jain • LAST UPDATED : August 10, 2022, 1:38 pm IST

इंडिया न्यूज़, Gadget News : Redmi पिछले कुछ दिनों से चीन में Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन की टेस्टिंग कर रहा है। आज, ब्रांड ने अपने वीबो हैंडल के माध्यम से एक आधिकारिक पुष्टि जारी की है जिसमे बताया गया है कि कंपनी कल यानि 11 अगस्त को चीन में इस फोन को पेश करेगी। एक बार घोषणा के बाद, डिवाइस को Redmi K50 Ultra के रूप में प्रोमोट किए जाने की संभावना है।

Redmi ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Redmi K50 Ultra स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। आधिकारिक पोस्टर फोन के कैमरा मॉड्यूल को दिखता है। पिछले लीक ने दावा किया था कि डिवाइस में 200-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। हालाँकि, हाल ही में एक लीक से पता चला है कि Redmi K50 Ultra में 108-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL HM6 प्राइमरी कैमरा होगा। कहा जाता है कि यह 8 मेगापिक्सेल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सेल और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो कैमरा के साथ आता है।

Redmi K50 Ultra की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

यह लेटेस्ट फोन 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ सेंटर में स्थित पंच-होल के साथ आएगा। यह 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को सपोर्ट करेगा। डिवाइस Android 12 OS और MIUI 13 पर चलेगा।

स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 के साथ लैस K50 अल्ट्रा दो कॉन्फ़िगरेशन में आएगा : 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। डिवाइस 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को सपोर्ट करेगी। K50 अल्ट्रा में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा आने की संभावना है।

लॉन्च इवेंट कल शाम 7 बजे (लोकल टाइम) शुरू होगा। इसे Xiaomi के CEO और संस्थापक, Lei Jun द्वारा होस्ट किया जाएगा। अन्य उत्पादों को जो इवेंट में प्रदर्शित किया जाएगा, उनमें शामिल हैं: Xiaomi MIX Fold 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 टैबलेट, Xiaomi Buds 4 Pro TWS ईयरबड्स, और Xiaomi वॉच S1 प्रो स्मार्टवॉच।

ये भी पढ़ें : रक्षा बंधन पर बहनों को गिफ्ट करें ये शानदार गैजेट्स

ये भी पढ़ें : Oppo Reno 8 4G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, जानिए डिटेल्स

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Petrol Diesel Price: 25 अप्रैल का पेट्रोल-डीजल रेट आया सामने, जानें देशभर कच्चे तेल का भाव-indianews  
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा गुड न्यूज, जानें अपना राशिफल- indianews  
Aaj Ka Panchang: 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Lok Sabha Elections 2024: ‘सोनिया गांधी के डर से प्राण प्रतिष्ठा में नहीं…’, अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना – India News
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के 89 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, जानिए किन-किन मुद्दों पर छिड़ा सियासी संग्राम – India News
JEE Mains Result: जेईई मेन्स सत्र 2 का रिजल्ट जारी, जानें कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक – India News
WBPSC Recruitment 2024: इस प्रदेश में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई – India News
ADVERTISEMENT