होम / भूलकर भी घर में न रखें मुरझाए हुए फूल, नकारात्मक ऊर्जा को देते हैं बुलावा

भूलकर भी घर में न रखें मुरझाए हुए फूल, नकारात्मक ऊर्जा को देते हैं बुलावा

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : November 25, 2022, 1:18 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के सदस्यों पर घर में रखी हर चीज का नकारात्मक व सकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। घर में ताजे फूल रखने से सकारात्मकता आती है। लोग अपने घर में ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी सकारात्मक ऊर्जा के लिए पौधे या फूल लगाते हैं। पेड़-पौधों से जुड़े हुए वास्तु में कुछ खास नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कभी भी घर के अंदर सूखे या मुरझाए फूल नहीं रखने चाहिए। मुरझाए फूल और पौधों से घर में नकारात्मक असर पड़ता है। तो आइए आज जानते हैं कि घर में मुरझाए फूल रखने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

मुरझाए फूलों से आती है नेगेटिव एनर्जी 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर हो या ऑफिस कहीं पर भी मुरझाए फूल नहीं रखने चाहिए। जहां पर मुरझाए फूल रखे होते हैं, वहां कि सुंदरता तो कम होती ही है साथ ही इससे वास्तु दोष भी होता है। मुरझाए फूलों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही इससे तरक्की पर बाधा आती है। मुरझाए फूलों के प्रभाव से लोगों में एक उदासी आ जाती है। नकारात्मक प्रभाव के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए अगर आरके आस-पास भी मुरझाएं फूल हैं, तो उन्हें तुरंत हटा दें।

ताजे फूल रखने से आती है सकारात्मक ऊर्जा

घर या ऑफिस में हमेशा ताजे फूल ही रखने चाहिए। ऐसा करने से आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। लोगों में प्रेम का भाव बढ़ता है। इसके साथ ही घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक फूलों को लगाने से पहले दिशाओं का विशेष खास रखना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कभी भी फूल नहीं रखने चाहिए। ये दिशा गमलों या फूलों के लिए शुभ नहीं मानी जाती है। इससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं। फूलों का गुलदस्ता घर की उत्तर पूर्व यानी ईशान दिशा में रखें। ये बेहद शुभ माना जाता है।

Also Read: घर में लगाएं ये पौधा, माँ लक्ष्मी कभी नहीं होगी आपसे नाराज

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT