होम / Diwali 2022: दिवाली की रात करें नारियल से जुड़ा ये उपाय, घर में होगी सुख समृद्धि और संपन्नता

Diwali 2022: दिवाली की रात करें नारियल से जुड़ा ये उपाय, घर में होगी सुख समृद्धि और संपन्नता

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : October 23, 2022, 4:23 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Do this remedy related to coconut on the night of Diwali): दिवाली के त्योहार को लेकर बाजारों और घरो में हलचल शुरू हो गयी है। इस साल दीवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। दीवाली रोशनी से भरा त्योहार है। हिन्दू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। चाहे कोई भी पूजा हो नारियल के बिना अधूरी है। ज्योतिष शास्त्र में भी नारियल का बहुत महत्व है। ज्योतिष में नारियल के कई प्रकार बताए है। एकाक्षी नारियल उन्ही में से एक है।

दरअसल, इस नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ये नारियल आसानी से नहीं मिलता। हजारों में कोई एक नारियल एकाक्षी होता है। जिसके घर में एकाक्षी नारियल होता है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं अर्थात वहां धन और सुख-संपत्ति की कोई कमी नहीं होती। दिवाली की रात इसकी पूजा करनी चाहिए। जानिए कैसा होता है एकाक्षी नारियल और उसके उपाय।

ये नारियल दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है। इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहते हैं। इसे घर में रखने से ही कई प्रकार की समस्याएं स्वयं ही दूर हो जाती हैं।

एकाक्षी नारियल के उपाय

  •  जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व यश प्राप्त होता है।
  •  दीपावली की रात एकाक्षी नारियल की पूजा करके अपने पूजा स्थान पर रखने से धन से संबंधित फायदे हो सकते है।
  •  एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखा जाए तो हमेशा बरकत बनी रहती है।
  •  किसी विशेष काम के लिए घर से निकलते से पहले एकाक्षी नारियल की पूजा करने से उस काम में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं.

लेटेस्ट खबरें