इंडिया न्यूज, चंडीगढ़:
Punjab Assembly Election Result 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने शुरू हो गए हैं और आम आदमी पार्टी (आप) 88 और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी पांच और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 10 सीटों पर आगे हैं। राज्य के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं।
दोपहर दो बजे तक साफ होने की उम्मीद है कि किसकी सरकार बनेगी। राज्य की 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को इस बार 71.95 फीसदी मतदान हुआ है। अभी तक आए मतगणना रुझानों से अमृतसर जिले की 11 विधानसभा सीटों में से 9 पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लीड कर रहे हैं। विधानसभा हलका मजीठा में अकाली दल और विधानसभा हलका राजा सांसी में कांग्रेस लीड कर रही है।
आम आदमी पार्टी : 88
कांग्रेस : 13
शिअद : 10
बीजेपी गठबंधन :+5