इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : उत्तरप्रदेश के मैनपुरी उपचुनावों में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अभी के ताजा आँकड़ों के मुताबिक डिंपल 257742 मार्जिन से आगे चल रही हैं। जानकारी दें,डिंपल यादव को जहाँ 552698 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य 294956 वोट पाकर पीछे हैं। ज्ञात हो, यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी जिसपर उपचुनाव हुआ।
आपको जानकारी दें, सोशल मीडिया पर डिंपल यादव की कई ऐसी वीडियोज हैं जिनमें मुलायम सिंह यादव के नाम डिंपल यादव के लिए वोट माँगा गया और वह केवल हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रही थीं। इस जीत को जहाँ मैनपुरी और सपा द्वारा मुलायम सिंह यादव की जीत कहा जा रहा है। नतीजों की तस्वीर आने के बाद डिंपल ने घर से निकल स्थानीय मंदिर में माथा भी टेका।
After big lead in Mainpuri lok sabha bypoll, dimple yadav steps out of Saifai home , visits local temple , says will speak to the media later #ResultsWithNDTV pic.twitter.com/ufblufCZSg
— Alok Pandey (@alok_pandey) December 8, 2022
वहीं दूसरी ओर खबर है कि डिंपल के चुनाव में बढ़त बनाते ही अखिलेश यादव के चाचा ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा के साथ कर लिया है। इस संबंध में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को संयुक्त रूप से सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह घोषणा की।