होम / रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ली मुरैना हादसे की जानकारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ली मुरैना हादसे की जानकारी

Roshan Kumar • LAST UPDATED : January 28, 2023, 12:05 pm IST

दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना के पास सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को वायुसेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना के पायलटों की कुशलक्षेम के बारे में जानकारी ली और घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT