होम / जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत

Vir Singh • LAST UPDATED : September 14, 2022, 3:41 pm IST

इंडिया न्यूज, श्रीनगर, (Major Road Accident In Poonch): जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सवजियान इलाके में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। जिले की मंडी तहसील में एलओसी के पास एक मिनी बस के खाई में गिरने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायत से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते या अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। दो अन्य की भी हादसे में मौत हुई है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर गहरा शोक जताया

अभी बचाव का काम जारी है। मंडी तहसीलदार शहजाद लतीफ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कई घायलों को मंडी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य ने हादसे पर गहरा शोक जताया है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा, पुंछ के सवजियान इलाके में हुए हादसे से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं व संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

ये भी पढ़ें : हिन्दी महासम्मेलन आज से सूरत में, 9 हजार अधिकारियों का जमावड़ा, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

उपराज्यपाल ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान किया

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के आश्रितों को उन्होंने 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया। सिन्हा ने कहा, दुर्घटना में हुई मौतों ो बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मेरी ईश्वर से कामना है कि घायल जल्द स्वस्थ हों। पुलिस व प्रशासन को को घायलों के हर संभव उपचार के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  ओडिशा के मलकानगिरी जिले में ज्यादा शराब पीने से 8 लोगों की मौत

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT