इंडिया न्यूज, देहरादून, (ITBP Bus Accident In Uttrakhand): उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। आईटीबीपी की एक बस सुबह खाई में गिर गई। चंपावत जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर यह हादसा हुआ। बस में 12 जवान सवार थे और अब तक मिली जानकारी के अनुसार कोई जानहानि नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन व बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया।
आईटीबीपी की 14वीं वाहिनी की यह बस पिथौरागढ़ के जाजरदेवल जा रही थी। इस बीच यह हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि सड़क से बाहर होने के बाद बस पेड़ से अटक गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्हें सिन्याड़ी से पांच किलोमीटर दूर चल्थी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी की जान खतरे से बाहर है।
पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे पर ड्राइवर का ध्यान भटकने के कारण यह हादसा हुआ। पेड़ से अटकने के कारण बस ज्यादा नीचे जाने से बच गई। पुलिस अधीक्षण देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस ने सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
ये भी पढ़े : लौंडा डांस के लिए मशहूर भोजपुरी कलाकार रामचंद्र मांझी का निधन
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube